फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायूसी: 62 आवेदन ही हो सके हज यात्रा के लिए

विज्ञापन
शमा परवीन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संकट के बीच शुरू होने जा रही 2021 की हज यात्रा के लिए लगाई गई उम्र की बंदिश ने उम्रदराज लोगों के सपनों को ग्रहण लगा दिया है। जिले के लिए हज यात्रा का 140 का कोटा निर्धारित है लेकिन इस बार 62 आवेदन ही यात्रा के लिए हो सके हैं। तमाम लोग चाहकर भी यात्रा पर जाने के लिए वंचित रह गए।
विज्ञापन

हज यात्रा पर इस बार पाबंदी तो हट गई लेकिन यात्रा के लिए नियमों व शर्तों में बदलाव कर दिया गया। अब 18 साल से 65 साल तक की आयु के ही यात्री हज यात्राओं में शामिल हो सकते है। वहीं कम आयु के बच्चों वाली महिलाओं के लिए भी हज यात्रा पर जाने के लिए प्रतिबंध है। जबकि पहले 70 साल से ऊपर के लोगों को आरक्षित श्रेेणी में रखकर हजयात्रा पर जाने का मौका दिया जाता था। इसके साथ ही यात्रा का किराया भी इस बार बढ़ गया है। इसका असर यात्रा के लिए होने वाले आवेदनों पर पड़ा है। निर्धारित कोटे के आधे भी लोगों ने यात्रा के लिए आवेदन नहीं किया है।
पिछले साल कोरोना के कारण यात्रा से वंचित रह गए थे 72 लोग
वर्ष 2020 में हज यात्रा के लिए 72 लोगों ने अपना आवेदन किया था। इस बीच हजयात्रा पर रोक लग गई। जबकि काफी लोग आवेदन नहीं कर पाए वहीं जो लोग आवेदन कर चुके थे वे भी यात्रा पर नहीं जा सके। उनके सपने कोरोना के चलते अधूरे रह गए।
विज्ञापन

हज यात्रा पर जाने की मन में काफी इच्छा थी, लेकिन किराया अधिक हो जाने के कारण उनको अपना निर्णय बदलना पड़ा है। -शमा परवीन, आवास विकास कॉलोनी।
पिछले वर्ष कोरोना के चलते यात्रा स्थगित हो जाने से उनका सपना पूरा नहीं हो सका। अब किराया बढ़ जाने सेेेेेेेेेेेेेे मायूसी हुई है। -जमीर अहमद खान, तहसील रोड।
वर्जन
हज यात्रा के लिए जिले का 140 का कोटा है। यह कोटा आवेदन शुरू होने के कुछ दिन में ही पूरा हो जाता था, लेकिन उम्र की सीमा निर्धारित किए जाने व बढ़े हुए किराये का असर इस बार आवेदन पर पड़ा है। आधे से भी कम आवेदन इस बार हुए हैं। -डॉ. लाइक अली खान, नोडल अधिकारी हजयात्रा।

जमीर अहमद- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें