वृंदावन (मथुरा)। रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम...की धुन के मध्य गोपीनाथ मंदिर में निराश्रित माताओं ने कैंडल जलाकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस वर्ष मंदिर में होने वाला होली उत्सव भी इस कारण स्थगित कर दिया।
सुलभ इंटरनेशनल के चेयरमैन बिंदेश्वरी पाठक ने परिकर की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। संस्था के पीआरओ मदन झा, अरुणा सेन, गीता देवी, कौशल्या बाई, राधा देवी, मंदिर सेवायत राजा गोस्वामी, कृष्णा गोस्वामी आदि मौजूद रहे। उधर, शिक्षाविद् डा. विनोद बनर्जी ने भारत के पूर्व रक्षामंत्री व गोवा के सीएम मनोहर परिकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया।