कासगंज। पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए हमले की घटना में 37 सुरक्षाकर्मियों की शहादत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना से लोगों में काफी उबाल है। घटना के विरोध में लोगों ने जगह जगह विरोध मार्च निकाले। बीके जैन कॉलेज आफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने कालेज से रैली का आयोजन किया। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गांधी मूर्ति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कालेज के उपसचिव यश जैन, प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता, नवनीत शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, गौरव माहेश्वरी रहे।
कारणी सेना ने घटना के विरोध में जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार से पाक व आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।जिला उपाध्यक्ष शुभम पुंढीर, प्रशांत राघव, नवीन तोमर, प्रशात पुंढीर, विवेक पाल, करन दीक्षित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अंबेडकर पार्क से रैली का आयोजन किया गया। परिषद कार्यकर्ताओं ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। विकास यादव, शिवा पंडित आदि ्रशामिल रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शिवाजी पार्क पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कारोबारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी। युवा शाखा नगर अध्यक्ष शिवम वर्मा, शैलेष माहेश्वरी, करन सक्सेना, राजवीर सिंह भल्ला, बंटी ठाकुर, शेखर सक्सेना रहे।
राव महेंद्र पाल सिंह सरस्तवी शिशु मंदिर में शोकसभा का आयोजन दो मिनट का मौन धारण किया। प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर ने घटना की निंदा की। मायादेवी पब्ल्कि एकेडमी ने विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया। शिवकुमार पाठक, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अविनश कुमार सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, सैय्यद वाहिद खां, अफसर खान, दिनेश सक्सैना, कर्मवीर सिंह सोलंकी, पीसी मिश्रा रहे।
आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने आंबेडकर पार्क पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। होशियार सिंह निमेष, रामेश्वरी दयाल, इतवारी लाल रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्मृति स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शुभनेश यादव, दीप्ति सिंह, दिलीप,, महावीर सिंह,राजवीर सिंह रहे। पूर्व सैनिकों ने श्रीराम गेस्ट हाउस से जुलूस निकाल कर शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। देवेंद्र सिंह गुरहार, यादराम शर्मा, नरेश दीक्षित, जयवीर सिंह तोमर रहे।