फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में भी बढ़ी अनुपस्थिति, 13 फीसदी ने छोड़ी रसायन विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सुबह की पाली में संपन्न उर्दू परीक्षा में पंजीकृत 130 परीक्षार्थियों में 23 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में 2095 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में अनुपस्थिति बढ़ती जा रही है। इंटरमीडिएट हिंदी परीक्षा में दस फीसदी की अनुपस्थिति रसायन विज्ञान में तेरह तक पहुंच गई है। शुक्रवार को शाम की पाली में संपन्न अंग्रेजी परीक्षा में पंजीकृत 16357 परीक्षार्थियों में से 2095 ने परीक्षा छोड़ दी। जो अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा से तीन फीसदी अधिक है। बताते चलें कि हाईस्कूल में भी अनुपस्थिति का प्रतिशत 15 से बढ़कर 22 फीसदी तक पहुंच गया है। शुक्रवार की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। बताते चलें कि अभी तक केवल एक नकलची छात्रा पकड़ी गई है।
प्रधानाचार्य ने गलत जारी किया प्रवेशपत्र
प्रधानाचार्य की लापरवाही परीक्षार्थी पर भारी पड़ गई। इससे पहले कि उसे फर्जी परीक्षार्थी मानकर कार्रवाई की जाती छात्र ने अपना सही नाम बताकर स्थिति साफ कर दी। घटना आरएलसीएस इंटर कालेज परीक्षा केंद्र की है। यहां परीक्षा दे रहे जनता इंटर कालेज लोया बादशाहपुर के छात्र के प्रवेश पत्र का मिलान करने पर अनुक्रमांक के अलावा नाम, माता-पिता का नाम सब कुछ गलत था। कक्ष निरीक्षक की शिकायत पर पहुंचे केंद्र व्यवस्थापक, एसीएस प्रवीन कुमार, स्टेटिक डा.सुबोध ने इसे फर्जी बताते हुए पुलिस बुलाने की धमकी दी, तो छात्र ने बताया कि उसका नाम आकाश है लेकिन उसे दूसरे अनुक्रमांक का प्रवेश पत्र दे दिया है। जांच करने पर पता चला कि प्रधानाचार्य ने उसे गलत अनुक्रमांक का प्रवेश पत्र जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें