फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में कार्य बहिष्कार करेंगे राजकीय वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने भी सरकार के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। संघ ने बैठक कर जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में चुनाव कार्य के बहिष्कार की बात भी कही है। महासंघ के जिला मंत्री महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कई बार आश्वासन के बाद भी अब तक सरकार ने उनकी मांगों पर कोई शासनादेश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को दिए गए ज्ञापन में साफ कहा है कि अगर मांगें न मानीं गईं तो कर्मचारी छह फरवरी से पुरानी पेंशन बहाली मंच के समर्थन में उतर आएंगे। इतना ही नहीं वे आगामी लोकसभा चुनाव में कार्य बहिष्कार कर देंगे, इससे मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। संगठन ने जल्द मांगों पर शासनादेश जारी करने के लिए कहा है। इस दौरान अध्यक्ष जगदीश यादव, मुन्नालाल, विजय तिवारी, अनिल कुमार, राजकुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें