फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना साफ है मथुरा, देखने को दिल्ली से आ रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महानगर कितना साफ है। यह देखने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम मथुरा आ रही है। दिल्ली से आने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम सीधे महानगर के लोगों से वार्ता करेगी और निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में अंक प्रदान करेगी। इन्हीं अंकों आधार पर निगम का स्वच्छता सर्वेेक्षण में देश के स्थान तय होगा।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के मापदंडों की जांच करने वाली टीम के आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है । यह टीम तीन दिन के अंदर ब्रज नगरी मेें स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदंडों का परीक्षण करेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम का इंतजार कर रहे अधिकारी इस सूचना के बाद से अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
उनके द्वारा रात दिन एक करके न केवल लोगों को जागरूक किया जा रहा है बल्कि स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान किया जा रहा है । संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जितने नागरिक स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी प्रश्नों का सकारात्मक जवाब देंगे उतने ही अधिक अंक निगम को प्रदान किए जाएंगे ।
विज्ञापन


51 गांवों से घट सकते हैं अंक
मथुरा। निगम ने शहरी क्षेत्र में पर्याप्त कोशिश करके लोगों को जागरूक कर लिया है परंतु निगम मेें पहली दफा शामिल हुए 51 गांवों में निगम सफाई संबंधी कोई खास काम नहीं कर सका है । इसके चलते यदि टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में परीक्षण किया तो निगम को मिलने वाले अंक कम हो सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें