फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 11 हजार छात्र-छात्राएं करेंगे सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के सौजन्य से नगर के क्रिश्चियन मैदान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 11 हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। कार्यक्रम संयोजक सुमित चौहान ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे। उनकी जयंती को लेकर 16 जनवरी को क्रिश्चियन मैदान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 11 हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कियास जाएगा। मीडिया प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन के सुशील कौशिक जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक आलोक जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। मंगलवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विवेकानंद जन्मोत्सव समिति व आरएसएस के पदाधिकारी क्रिश्चियन मैदान पर जुटे रहे। इस दौरान सुभाष मिश्रा, सुमित चौहान, अवधेश कुमार, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें