फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोर गिरफ्तार, दो कारें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। थाना घिरोर पुलिस ने सूचना पर वाहन चोरों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से दो कारें भी बरामद की गईं। इस दौरान पांच लोग मौके से भाग निकले। एसपी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि थाना घिरोर पुलिस को सोमवार की शाम चोर गैंग आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने कोसमा स्टेशन जाने वाले तिराहा के पास घेराबंदी की। पुलिस को सामने देख कारों में सवार वाहन चोरों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो कार भी बरामद कर ली। इस दौरान वाहन चोरों के पांच साथी भागने में कामयाब रहे।

पूछताछ करने पर पकड़े गए वाहन चोरों ने अपने नाम अकबर मिर्जा निवासी मोहल्ला फर्रास, गुड्डू खां निवासी छत्तरपुर मंदिर महोली फत्तेपुर बेरी गली नंबर एक थाना चौहानपुर दक्षिण दिल्ली, नीरज गुप्ता निवासी मैन रोड निहाल तिराहा घिरोर और विमलेश उर्फ बिल्ला निवासी गांव नगला ओय बताया। बताया कि भागे हुए साथी भोले उर्फ शशिकांत मिश्रा निवासी गांव लपगवां, इमाम निवासी गांव मठियारा, रिहान निवासी मोहल्ला कुरेशी, उवैश निवासी नई बस्ती और फरमान निवासी नई बस्ती घिरोर भाग गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कुल नौ वाहन हुए बरामद
मैनपुरी। एसपी ने बताया कि मौके पर दो कार बरामद करने के बाद पुलिस ने जब वाहन चोरों से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर छह कार और एक बाइक और बरामद हुई। कुल मिलाकर कार्रवाई में नौ वाहन बरामद हुए हैं। बताया कि अकबर मिर्जा पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं गुड्डू खां पर तीन, नीरज गुप्ता पर तीन और विमलेश उर्फ बिल्ला पर तीन आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें