फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ट्रेनिंग महिला दरोगा की बिगड़ी हालत, आगरा में मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। पीटीएस मुरादाबाद में ट्रेनिंग कर रही महिला दरोगा की पांच दिन पहले तबियत बिगड़ गई। पिता उसे शुक्रवार को मथुरा ले आए। आगरा के पुष्पाजंलि में इलाज के दौरान महिला दरोगा ने दम तोड़ दिया। महिला दरोगा की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वृंदावन के हैजा अस्पताल के पीछे रहने वाली सुपर्णा चौधरी (27) पुत्री श्याम चौधरी तीन जून-2018 को यूपी पुलिस में भर्ती हुई। महिला दरोगा मुरादाबाद पीटीएस में ट्रेनिंग कर रही थी। पांच दिन पहले महिला दरोगा की अचानक तबियत बिगड़ गई। ट्रेनिंग स्कूृल प्रबंधन ने उसे मुरादाबाद में अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दे दी।

महिला दरोगा के पिता श्याम चौधरी शुक्रवार को मुरादाबाद से मथुरा ले आए। उसके बाद अपनी बेटी को आगरा के पुष्पाजंलि अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के वक्त शुक्रवार की देरशाम महिला दरोगा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वृंदावन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की माने तो ठंडे पानी के नहाने से उनकी बेटी की तबियत बिगड़ गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीन कुमार मान ने बताया कि अंडर ट्रेनिंग दरोगा की बीमारी के चलते मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें