फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नीकरण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जिले की सीमा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नीकरण का काम पूरा हो चुका है। प्रशासन ने नक्शा तैयार कर निशानदेही शुरू कर दी है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग की हद में आने वाले गांव के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है।

मथुरा से बरेली तक राष्ट्रीय राजमार्ग की तैयारी हैं। प्रस्तावित 530 बी राष्ट्रीय राजमार्ग जिले के 18 गांव की सीमा से होकर गुजरेगा। इसके लिए चयनित गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग संयुक्त रूप से प्रक्रिया पूरी कर रहा है। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने अधिग्रहण के लिए भूमि के चिह्नीकरण का काम पूरा कर लिया है। इसके अलावा राजमार्ग स्वरूप तैयार कर नक्शा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिग्रहण के लिए प्रशासन निशानदेही करा रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने देवरी, प्रह्लादपुर से लेकर कांतौर की सीमा तक जगह-जगह निशानदेही भी की है। प्रशासन की प्रक्रिया से ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। ग्रामीण राजस्व विभाग और एनएचएआई की टीम पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। देवरी के ग्रामीण छदामी सिंह, अशोक, कमलकांत का कहना है कि निशानदेही में मनमानी की जा रही है।
- राजस्व विभाग ने भूमि का चिह्नीकरण किया है। एनएचएआई की टीम के साथ मिलकर नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
ब्रह्मनंद कठेरिया, तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें