फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर में जेल में 19 स्थानों पर जलेंगे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ठंड से बचाव के लिए जेल के बंदियों और कैदियों को कंबल दे दिए गए हैं। शीत लहर के लिए भी जेल प्रशासन ने अलाव का इंतजाम करना अभी से शुरू कर दिया गया है। जेल में 19 स्थानों पर जलने वाले अलाव पर प्रतिदिन तीन हजार रुपये व्यय होगा।
विज्ञापन


जेल में 19 बैरकों में 1650 बंदी और कैदी हैं। जेल प्रशासन ने ठंड बढ़ते ही बचाव के लिए बंदियों और कैदियों को फिलहाल कंबल उपलब्ध करा दिए हैं। इसके बाद भी अगर बंदियों और कैदियों को ठंड लगे तो वह अपने तीमारदारों से बाहर से कंबल मंगा सकते हैं।

जेल में 19 स्थानों पर अलाव जलेंगे। हर बैरक के पास एक अलावा जलाने के लिए जेल प्रशासन ने अभी से इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि अलाव की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें