फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के पिता वापस करेंगे मुख्यमंत्री राहत का चेक

विज्ञापन
मृतक के पिता वापस करेंगे मुख्यमंत्री राहत का चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री राहत कोष से धन न मिलने से मृतक जगदीश के परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने इस चेक को वापस करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही समाज के लोगों ने भी अपना रोष प्रकट किया है।
मृतक के पिता साहब सिंह का कहना है कि 18 नवंबर को पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने किसान सर्वहित बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये, पार्टी फंड से 2 लाख रुपये, मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये तथा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। गुरुवार को डिप्टी सीएम द्वारा दिया गया लिफाफा खोला गया तो उसमें मुख्यमंत्री राहत कोष का 5 लाख का चेक तथा पारिवारिक लाभ योजना व किसान सर्वहित बीमा योजना का स्वीकृति पत्र निकला है। घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री राहत कोष से पूरी राशि न देना छलावा है। इस चेक को वापस किया जाएगा। इस मामले में कुशवाह क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की। समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामू कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये के स्थान पर 5 लाख रुपये का चेक ही दिया गया है जो धोखा हे। पूर्व पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, डा. हरपाल सिंह कुशवाह, मनोज शाक्य सभासद, पद्म प्रिय कुशवाह, अजय कुशवाह, राम सिंह कुशवाह, ब्रजवासी प्रधान, आशीष कुशवाह, तोताराम कुशवाह, जुगेंद्र कुशवाह, विजय कुशवाह, ब्रजपाल सिंह कुशवाह, सर्वेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो वायदा किया है वो पूरा होगा
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पूणेंद्र सोलंकी का कहना है कि पीड़ित परिवार से आर्थिक सहायता के संबंध में जो वायदा किय है वह पूरा होगा। परिजनों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। शेष पांच लाख की धनराशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें