फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/औंछा। पीडब्ल्यूडी के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव बुधवार की सुबह सिंहपुर नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। औंछा निवासी मृतक के परिजनों ने हत्या करने की आशंका व्यक्त की। वहीं, पुलिस इसे एक हादसा मान रही है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहा निवासी 58 वर्षीय रामनाथ सिंह पीडब्ल्यूडी में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस को सूचना दी गई तो वह भी तलाश में जुट गई।

बुधवार की सुबह रामनाथ का शव शहर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही सिंहपुर नहर में पड़ा मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शरीर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


उधर, पुलिस इसे एक हादसा मानकर चल रही है। कुछ लोग आत्महत्या करने की बात भी कह रहे हैं। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को बेलदार नहर में डूब गया था। उसका शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें