फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं और शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान डीएम नेहा शर्मा ने व्यापार बन्धुओं की समस्याओं को एक एक करके सुना। उन्होंने 31 अक्तूबर को आयोजित व्यापार बन्धु की बैठक के संबंधित अनुपालन आख्याओं की समीक्षा भी की।

उन्होंने स्वकर के भुगतान प्रणाली के मामले में भुगतान प्रक्रिया को सरलीकृत करने एवं साफ्टवेयर निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों को तलब किया। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब के ठेकों पर निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने की शिकायतों पर कार्यवाही को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने आबकारी विभाग से पेट्रोलिंग बढ़ाने को भी कहा। डीएम ने अनाधिकृत वाहन स्टेंडों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने महिला चिकित्सालय में होमगार्ड तैनाती का आश्वासन दिया। डीएम ने दिन में एलईडी जली रहने की शिकायत को गंभीरता से लिया और नगर निगम अफसरों को कडी हिदायत दी।

डीएम ने मथुरा नगर, विभव नगर आदि स्थलों पर एलईडी लगाने एवं थाना परिसर शिकोहाबाद के सामने खोदी गई सडक ठीक नहीं कराने वाले ठेकेदार के विरूद्व एफआईआर के निर्देश दिए। डीएम ने ककरऊ जेल रोड पर पीआरवी तैनाती एवं हाईवे पुल पर विज्ञापन चस्पा कराने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

उद्यमी राजीव अग्रवाल शिकोहाबाद ने हाईवे ओवरब्रिज की दीवारों पर अनाधिकृत रूप से स्कूलों के विज्ञापनों पर आपत्ति जताई और इसे स्वच्छता का संदेश वाले श्लोलगन लिखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने नगर निगम कर्मचारियों को नगर की सीमा में घुमने वाले आवारा जानवरों कुत्ते, बंदर आदि के विरूद्व पकडने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, एसडीएम देवेद्र सिंह, डीसी वाणिज्यकर, एआरटीओ नीतू सिंह के अतिरिक्त व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें