फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां टूटी, खाली प्लाटों में जलभराव

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। नगर की बाहरी बस्तियों में सड़कों व नालियों की स्थिति खराब है। नालियां कई स्थानों से टूट चुकी हैं। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी आसपास के रिक्त प्लाटों में ही भर जाता है। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं।

पाल नगर, चंदन नगर, लवकुश नगर, न्यू माधौपुरी कालोनी सहित अन्य कई बस्तियां ऐसी हैं जहां नालियां टूटी हुई हैं। जिसके चलते घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। यह पानी नालियां टूटी होने के कारण आसपास के खाली प्लाटों में ही भर जाता है। जिससे प्लाटों में जलभराव हो जाता है। काफी दिनों तक पानी भरने से उनमें कीड़े मकोड़े पनपते हैं वहीं गंध से भी लोगों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन



इन पानी से भरे प्लाटों के आसपास जो मकान हैं उनकी नींवों तक नमी पहुंचती है, जिससे उनकी नींव भी खराब हो रही हैं। नालियां टूटी होने के चलते कई स्थानों पर पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क उखड़ रही है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने शीघ्र ही नालियों को ठीक कराए जाने की मांग पालिका प्रशासन से की है।

खाली प्लाटों में गंदा पानी जमा हो गया है। जो परेशानी का कारण बना हुआ है। मकान के किनारे होने से नींव में भी नमी पहुंच रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन

- कपिल कुमार, लवकुशनगर
मकान के आसपास गंदा पानी भरे रहने से खासी परेशानी होती है। नालियां टूटी होने से खाली प्लाटों में पानी भर रहा है। नालियों के निर्माण हो तो समस्या का निदान हो।
- बब्बू, गली कैनरा बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें