फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च का ब्योरा देने में पीछे रह गईं एटा की पंचायतें

विज्ञापन
पाटन-पाटनी ग्राम पंचायत में बिखरे कूड़े से दुर्गंध के बीच गुजर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायतों के खर्च का ब्योरा देने में जिला पिछड़ गया है। जिले की 171 ग्राम पंचायतों ने अब तक प्रियासॉफ्ट की फीडिंग नहीं कराई है। इसे लेकर पंचायती राज निदेशक की फटकार के बाद डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीपीआरओ को सख्त निर्देश देकर जल्द फीडिंग पूरी कराने के लिए कहा है।

जिले की ग्राम पंचायतों को हर साल गांव के विकास के लिए लाखों रुपये का बजट आवंटित किया जाता है। इसके सापेक्ष ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को हर साल गांव के विकास में खर्च होने वाली धनराशि का ब्योरा आनलाइन दर्ज कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में जिले की 171 ग्राम पंचायतों का खर्च का ब्योरा प्रियासाफ्ट पर फीड नहीं किया। ऐसे मेें जिले की रैकिंग पिछड़ती जा रही है। पंचायती राज निदेशक मासूम अली सरवर ने इसे लेकर सख्ती जताई है। साथ ही डीएम को पत्र भेजकर फीडिंग पूरी कराने के लिए कहा है। डीएम ने डीपीआरओ को सख्त निर्देश देते हुए फीडिंग पूरी कराने के लिए कहा है।
-----------
यह है हाल
ब्लॉक ग्राम पंचायत फीडिंग पूरी
अलीगंज 93 53
अवागढ़ 54 51
जैथरा 67 43
जलेसर 57 36
मारहरा 59 59
निधौलीकलां 71 60
सकीट 92 51
शीतलपुर 83 52
--------
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायते हैं जिले में
405 ग्राम पंचायतों की फीडिंग हुई पूरी
171 ग्राम पंचायतों ने नहीं कराई फीडिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें