वृंदावन (मथुरा)। शुक्रवार को वृंदावन की मुस्लिम बस्ती के मथुरा दरवाजा क्षेत्र की मुख्य सड़क पर सीवर और नालों का पानी भर गया। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। सड़क पर गंदा पानी भरने से जुमे की नमाज अदा करने जाने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को भी दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा।
निकासी न होने के कारण गंदा पानी सुबह से शाम तक सड़क पर भरा रहा।स्वच्छ भारत अभियान की नगर निगम द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सनातन धर्मियों के पवित्र कार्तिक मास भी इससे अछूता नहीं रहा।
जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से हम इस गंदे पानी की समस्या को झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर त्योहार पर यही हाल होता है, जब सड़क पर सीवर और नाले का पानी से लोग निकलने के लिए मजबूर होते हैं। कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया।