कोसीकलां (मथुरा)। निकासा में मामूली कहासुनी के चलते अल्पसंख्यक समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में जमकर लाठी, डंडे चले, पत्थर और कांच की बोतलें फिंकी। जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची ने दोनों पक्ष के करीब 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गुरुवार को निकासा पर बंइर वाले मोहल्ला में एक ही समुदाय के अहसान एवं शब्बीर पक्ष की महिलाओं में आपसी कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद विवाद और बढ़ गया तो दोनों पक्षों ने आपस में छतों पर खड़े होकर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी। जिससे भगदड़ मच गई।
झगड़े में करीब 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी। दरोगा रामऔतार की तरफ से 25 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।