फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पर डाक्टर न मिलने की सीएम से की शिकायत

विज्ञापन
अस्पताल पर डाक्टर न मिलने की सीएम से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर आग से झुलसे बालक के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत ट्वीट कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री आदि से की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अग्रिम राठौर (7) पुत्र बृजमोहन राठौर गली के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी बच्चों ने सड़क पर पड़ी पॉलिथीन में आग लगा दी। पॉलिथीन छिटक कर अग्रिम के पैरों पर आ गिरी और उसका पैर जल गया। घटना की जानकारी पर परिजन अग्रिम को लेकर चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन चिकित्सालय पर चिकित्सक नहीं मिले। बृज मोहन ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं बैठते हैं। वह निजी क्लीनिक चलाते हैं। मामले की शिकायत सीएमओ से भी की गई। इसके बाद भी चिकित्सक नहीं आए। इसके बाद वह अपने बच्चे को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट से भेजी है। इसके साथ ही रजिस्टर्ड डाक से भी लिखित शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें