फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने पर कपड़े की दुकान में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार के पैसे मांगने पर कपड़े की दुकान में लगाई आग
विज्ञापन

लाखों का नुकसान, दुकान के बाहर पेट्रोल की बोतल, जली तीलियां मिलीं
मोहम्मदाबाद में अलसुबह की घटना, ग्राहक के विरुद्ध दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद/टूंडला। आगरा हाईवे स्थित मोहम्मदाबाद में उधार के पैसे मांगने पर एक ग्राहक ने कपड़े की एक दुकान में आग लगा दी। आग में लाखों रुपये के कपड़े जल गए। दुकान के बाहर पेट्रोल की खाली बोतल व माचिस की तीलियां मिली हैं। मामले में दुकानदार ने गांव के ही एक ग्राहक के विरुद्ध तहरीर दी है।

मोहम्मदाबाद निवासी ऋषभ राजपूत की गांव में ही रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शुक्रवार अलसुबह तीन बजे करीब दुकान से धुआं उठते देख ग्रामीणों ने उसे दुकान में आग लगने की जानकारी दी। सूचना पाते ही वह उसके परिजन मौके पर पहुंच गये। जब तक परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई तब तक दुकान में रखे कपड़े जल चुके थे। दुकान के बाहर प्लास्टिक की खाली बोतल व कुछ माचिस की जली हुई तीलियां मिली हैं। बोतल से पेट्रोल की गंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ ने पुलिस में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के युवक चन्द्रप्रकाश उर्फ हनी सिंह पर उसके कपड़ों की उधारी थी। गुरुवार को उसने उधार के पैसे मांगे थे। तब आरोपी युवक ने उसे धमकी दी थी कि अगर बार-बार पैसे मांगे तो वह उसकी दुकान में आग लगा देगा। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई है। दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये के कपड़े जल गये हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें