फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। महिगवां कोटा डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे थे। एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामसभा महिगवां के गांव लालपुर, उत्तमपुर, रम्पुरा, भरतपुर, पहाड़पुर, दोहरियाऊ, नगला सती तथा नगला धुरा के सैकड़ों लोग ट्रैक्टरों में सवार होकर मंगलवार को तहसील पहुंचे। समाधान दिवस में शिकायत देने के साथ ही ग्रामीणों ने तहसील में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 12 गांव के लोगों को कोटा डीलर राशन देने के लिए चक्कर लगवाता है। दुकान कभी खुलती ही नहीं है, साथ ही मोबाइल भी बंद रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तीन परिषदीय स्कूल संचालित हैं। जब भी कोई अध्यापक मिड-डे मील के लिए राशन लेने आता है तो उसे भी चक्कर लगाने पड़ते हैं। कोटेदार न तो राशन वितरित करता है, न ही राशन से संबंधित किसी प्रकार की सूचना गांव के लोगों को देता है। सभी ने एसडीएम से उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा नैंगवा के कोटे को भी महिगवां के साथ ही संबद्ध किया गया है। यह डीलर उन्हें भी राशन नहीं देता है। इस दौरान सियाराम, धनदेवी, बिट्टो देवी, अनार सिंह, अलकेश, नीरज, नेत्रपाल, श्याम सिंह, योगेंद्र, जयवीर, भानुप्रताप, सुबोध, सतीश, सोवरन, प्रकाश, ग्रीश, मुन्नालाल, रमेश, अनिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें