फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट काटने पर छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
लाइट काटने पर छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। पीजी कालेज के छात्रावास की लाइट काट जाने पर मंगलवार को छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने कालेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि कालेज प्रशासन छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहा है। समय से बिजली के बिल का भुगतान नहीं कराया जता, जिसके चलते बिजली विभाग ने लाइट काट दी है। लाइट कट जाने से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। छात्र अन्य समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं। कालेज प्रशासन शीघ्र बिल जमा कराए, जिससे लाइट चालू हो सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन को मजबूर होंगे। प्राचार्य डा. डीएस चौधरी ने बताया कि कालेज प्रबंधतंत्र के द्वारा बिल का भुगतान किया जाता है जिससे प्रक्रिया में समय लगने के कारण विभाग ने छात्रावास की लाइट काट दी है। बिल के भुगतान कराए जाने की व्यवस्था कराई जा रही है। शिक्षकों के समझाने पर छात्रों ने कालेज के गेट का ताला खोल दिया। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु, शिवम शाक्य, ममतेश, शिवम यादव, देव सिंह शर्मा, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, आलोक, आकाश, राजीव, राजेश, प्रवीन कुमार व रंजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें