फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में मुंशी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर(मैनपुरी)। नवीगंज चौकी क्षेत्र में दो समुदाय के बीच मारपीट के बाद तनाव का माहौल बन गया। उधर थाने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता को मुंशी ने थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन



इससे माहौल और भी बिगड़ गया। मुंशी के निलंबन की मांग को लेकर कार्यकर्ता थाने में ही बैठ गए। आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता थाने से उठे।


नवीगंज चौकी क्षेत्र निवासी हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी अवनीश शाक्य के भाई को रविवार शाम गैर संप्रदाय के युवकों ने घेरकर मारपीट कर दी थी। जानकारी के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।


चौकी नवीगंज पर सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मामले को हल्के में लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। सोमवार सुबह जब पीड़ित दुकान जा रहा था, तभी नामजद लोगों ने दोबारा घेरकर मारपीट कर दी।
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले भाग गए थे। पुलिस इस मामले में एक आरोपी सुदरीश को थाने ले गई।


अवनीश थाने शिकायत करने पहुंचा तो किसी बात को लेकर थाने में तैनात मुंशी सोवरन सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि मुंशी ने उसके तमाचा जड़ दिया।


इसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। नगर अध्यक्ष भोलू दुबे, जिला सचिव सुमित सिकरवार, ब्लॉक प्रभारी आदर्श सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश प्रताप चौहान, नवीन कुमार ने मुंशी के निलंबन की मांग की।


जिलाध्यक्ष को जानकारी दी गई, जिसके बाद कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने मुंशी को हटाने का आश्वासन दिया। उधर मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें