फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच डाकघरों में खुलेंगी पोस्टल पेमेंट बैंक

विज्ञापन
पोस्टल बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरे
विज्ञापन
मथुरा। डाकघर भी अब बैंक की तर्ज पर काम करेंगे। एक सितंबर से इसकी शुरुआत हो रही है। जनपद में एक साथ पांच पोस्टल बैंक काम करना शुरू कर देंगे। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोस्टल बैंक का शुभारंभ करेंगे। जनपद में पांच स्थानों पर इसका लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन


जनपद के मुख्य डाकघर, कोसीकलां डाकघर, बठैन कलां, गिडोह तथा नंदगांव डाकघर में इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक खोले जा रहे हैं। प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि एक सितंबर को दोपहर ढाई बजे दिल्ली से प्रधानमंत्री पोस्टल पेमेंट बैंक का शुभारंभ करेंगे।

जनपद के सभी पांचों जगह पर डाक विभाग की ओर से एलईडी लगाकर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री का डेढ़ घंटे का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को अत्याधुनिक डाकघरों का प्रयोग करने और पोस्टल पेमेंट बैंक के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


मथुरा के मुख्य डाकघर स्थित पोस्टल पेमेंट बैंक का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी करेंगी। पोस्टल पेमेंट बैंक के संचालन के लिए लोगों से खाते खुलवाए जा रहे हैं। पोस्टल पेमेंट बैंक खोलने में डाक विभाग ने एक ही विधानसभा क्षेत्र पर मेहरबानी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें