दुकान से हेलमेट खरीदतीं बहनें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। अमर उजाला की मुहिम राखी के साथ हेलमेट रंग दिखाने लगी है। भाइयों के लिए हेलमेट खरीदने के लिए बहनें बाजार में जा रही हैं। पहले राखी खरीदी और फिर हेलमेट। हेलमेट की दुकानों पर महिलाओं की मौजूदगी साफ बता रही थी कि वह हेलमेट खरीद रही हैं।
रक्षाबंधन वाले दिन पहले भाई की कलाई में राखी बांधी जाएगी और फिर भैया को हेलमेट गिफ्ट करेंगे। प्रज्ञा का कहना है कि उनका भाई बाइक चलाता है। उसके लिए हेलमेट बहुत जरूरी है। आज ही हेलमेट खरीद लिया है। रक्षाबंधन वाले दिन गिफ्ट कर दूंगी। कंचन ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट बहुत जरूरी है। यह तो हमारा सुरक्षा कवच है।
उसने अपने भाई के लिए हेलमेट खरीद लिया है। सोनाली का कहना है कि उसने अपने भाई के लिए हेलमेट खरीदा है। मोहिनी ने बताया कि वह अपने परिवार के सभी लोगों से वचन ले रही हैं कि हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। चीना गर्ग ने कहा कि हेलमेट भाई के लिए खरीदा है।
यामिनी भी अपने भाई के लिए हेलमेट खरीद रही है। युक्ति शर्मा ने कहा कि हर किसी को बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। इससे हमारी सुरक्षा रहती है। प्रगति गोयल, बबिता अग्रवाल, रिधिया सिंघल, सीमा गोयल, चंचल और राधा अग्रवाल भी रक्षा बंधन पर अपने भाई को हेलमेट गिफ्ट स्वरूप देंगी।