फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डाक्टरों के पैनल ने किया अंशुल के शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमाो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को उपचार में लापरवाही से मृत बालक अंशुल के शव का पोस्टमार्टम चार डाक्टरों की टीम ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत का कारण जलना आया है। मामले की जांच के लिए सीएमओ के निर्देशन में गठित टीम जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने बालक के इलाज संबंधी अभिलेख तलब किए। दबी जुबां से चिकित्सक स्वीकारते हैं कि कहीं न कहीं चूक हुई है।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के रामनगर अस्पताल वाली गली निवासी पवन उर्फ बंटी की पत्नी अनीता ने आर्थिक तंगी के चलते शनिवार को बेटी रागिनी, बेटा साहिल और अंशुल के साथ घर में आत्मदाह कर लिया था। तीन की मौत पहले दिन हो गई थी। जबकि घायल अंशुल ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया था। परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही से अंशुल की मौत हुई है। इसे लेकर हंगामा हुआ था। नगर विधायक मनीष असीजा ने मामले की शिकायत शासन में की है।

डीएम नेहा शर्मा ने लापरवाही की जांच के लिए एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार को भेजा था। सीएमओ डा.एसके दीक्षित ने रविवार देर रात अस्पताल जाकर मामले की जांच के लिए दो डाक्टरों की टीम गठित की थी। मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए चार डाक्टरों का बोर्ड गठित किया। इनमें डा. शैलेष कुमार, डा. हंसराज सिंह, डा. मनोज कुमार तथा डाक्टर नवीन जैन शामिल थे। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो इसमें भी बालक की मौत का कारण जलना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें