मैनपुरी। जिले में लाॅंड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना में युवा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले वर्ष मात्र दो लोगों ने आवेदन भरे, वहीं इस वर्ष एक भी आवेदन नहीं आया है। शासन की ओर से धोबी समाज के लोगों को रोजगार देने के लिए लाॅंड्री और ड्राई क्लीनिंग योजना के तहत लोन दिया जाता है। योजना में धोबी समाज के लोगों को लाॅंड्री संचालित करने के लिए 2.16 लाख रुपये और एक लाख रुपये दिए जाते हैं।
एक लाख रुपये में दस हजार रुपये और 2.16 हजार रुपये में 90 हजार रुपये ब्याज से मुक्त रहते हैं। इसकी अदायगी 60 मासिक किस्तों में की जा सकती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को अनुसूचित जाति, बेरोजगार व जनपद का स्थायी निवासी होना जरूरी है। शहरी क्षेत्र के रहने वाले आवेदनकर्ता की वार्षिक आय 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले आवेदकों की वार्षिक आय 46,080 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, लेकिन जिले में इस योजना की स्थिति काफी खराब है। युवा इस योजना से मुंह फेरते नजर आ रहे हैं।