फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर के किशोरपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति और ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


आगरा की वनगलियां गली पालीवाल पार्क चांदी वाली कोठी क्षेत्र निवासी राकेश ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी चार वर्ष पूर्व किशोरपुरा सीएफसी चौराहा निवासी आनंद के साथ हुई थी। ससुरालीजन बहन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहते थे।

राकेश का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी बहन राधा को सोमवार शाम आग लगाकर मार डाला। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति आनंद, ससुर लक्ष्मीनारायण, सास और आनंद के तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतका के पति आनंद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें