फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के संचालित तीन विद्यालय कराए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षिकाओं के काटे वेतन
विज्ञापन

बिना मान्यता के संचालित तीन विद्यालय कराए बंद
एक विद्यालयं की कक्षाओं का ंसंचालन कराया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताओं के मामले सामने आए। अनुपस्थित पाए जाने वाली दो शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काट दिया। जबकि चार विद्यालयों में बिना मान्यता के संचालित कक्षाओं का संचालन बंद करा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंजडुडवारा में निरीक्षक के समय तीन शिक्षिकाएं व प्रधानाचार्य उपस्थित मिली। जबकि शिक्षिका नीलेज कुमारी व सरोज अनुपस्थित पाई गई। इन दोनों शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। एनआईए पब्लिक स्कूल गंजडुडवारा के निरीक्षण में कक्षा एक से आठ तक कक्षाओं का संचालन मिला। विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार मौजूद नहीं मिले। विद्यालय की कक्षाओं का संचालन बंद करा दिया तथा मान्यता संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने तथा बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन न करने का शपथ पत्र देने के निर्देश दिए। अमीर खुसरो स्कूल पटियाली के कक्षा 1 से 10 तक कक्षाओं का संचालन मिला। मान्यता संबंधी अभिलेख कक्षा 1 से 8 तक ही उपलब्घ कराए गए। बिना मान्यता के संचालित मिली कक्षाओं को बंद करा दिया। बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन न करने के संबंध मे ंशपथ पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए। पीके मेमोरियल इंस्टीट्यूट इंग्लिश लर्निग गंजडुडवारा में कक्षा 1 से 12 तक कक्षाओं का संचालन मिला। प्रबंधक मान्यता संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके। जिससे विद्यालय को तत्काल बंद करा दिया। राधा कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनौडीखास में कक्षा 1 से 12 तक कक्षाओं का संचालन मिला। प्रबंधक मान्यता संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके। तत्काल विद्यालय बंद कर दिया। बिना मान्यता के विद्यालय संचालन न करने का शपथ पत्र जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें