फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के बहाने सतारूढ़ रहना चाहती है भाजपा : स्वरूपानंद सरस्वती

विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन चातुर्मास प्रवास के दौरान रविवार को डालमिया हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए द्वारिका शारदापीठाधीश्वर एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण करना नहीं है भाजपा मंदिर निर्माण के बहाने सत्तारूढ़ रहना चाहती है।
विज्ञापन


भाजपा का उदेश्य मंदिर के नाम पर सत्ता हासिल करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा जनता को गुमराह कर रहे हैं। मंदिर का निर्माण करना किसी पार्टी का काम नहीं है और मंदिर का निर्माण कोई भी पार्टी सरकार में रहकर नहीं करा सकती। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही हो सकेगा। या फिर देश के साधु संत मिलकर मंदिर का निर्माण कर सकते हैं।

उधर, संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत अच्छी बात कही। मैं पप्पू कहने पर आपके विरोध में खड़ा नहीं हो सकता हूं बल्कि मैं आपकी नीतियों का विरोधी हूं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आए दिन कहते रहते हैं कि मैं नीच जाति का हूं लेकिन वह कहीं से नीच जाति के नहीं लगते हैं।
विज्ञापन


दिखावे का कार्य तो नरेंद्र मोदी भी करते हैं
वृंदावन। राहुल गांधी द्वारा कभी टोपी, कभी जनेऊ पहनकर जनता के बीच जाने पर स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि यह दिखावे का कार्य तो नरेंद्र मोदी भी करते हैं। बोले, हम तो यह जानते हैं कि जो हिंदू धर्म को मानता है, वह ही हिंदू है। यदि कोई मुस्लिम हिंदू धर्म को मानता है। तो वह हमारा हिंदू पंथी मुस्लिम भाई है।

एक पत्नी का कानून मुस्लिमों पर भी लागू हो जाए तो नहीं पड़ेगी तीन तलाक कानून की जरूरत
वृंदावन। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने भाजपा नेताओं द्वारा तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं की पैरवी करने पर कहा कि मुसलमानों को चार शादी करने की अनुमति होती है। इसलिए तीन तलाक तो लेंगे ही। यदि हिंदुओं की तरह एक पत्नी का कानून मुस्लिमों पर भी लागू हो जाए तो तीन तलाक कानून की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वहीं, देश में गोरक्षा के नाम पर हो रही हत्याओं पर बोले कि नरेंद्र मोदी को नोटबंदी की तरह ही आधी रात के बाद भारत से गोमांस के निर्यात पर रोक लगाने वाला आदेश देना चाहिए। आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि सबका साथ, सबका विकास कहां है। वहीं, बोले कि आज अध्यात्म को शिक्षा से अलग कर दिया है। यही कारण है कि दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें