फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े दुकानदारों के आगे प्रशासन ने टेके घुटने

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। बड़े दुकानदारों तक नहीं पहुंच रहा आपरेशन पॉलिथीन। आज भी बड़े प्रतिष्ठानों पर खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। हां ठेल ढकेल वाले जरूर पॉलिथीन का प्रयोग करने से बच रहे हैं। बड़े कारोबारियों के आगे तो प्रशासन ने भी घुटने टेक दिए हैं। मथुरा शहर में तो अभियान करीब करीब समाप्त ही हो चुका है।
विज्ञापन


प्रतिबंध और जागरूकता से भी पॉलिथीन का चलन रुक नहीं पा रहा है। मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहे पर मिष्ठान विक्रेता, कृष्णानगर चौराहे पर मिष्ठान विक्रेता, नमकीन विक्रेता तथा अन्य दुकानदार, भूतेश्वर चौराहे पर मिष्ठान विक्रेता, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, क्वालिटी चौराहा, होलीगेट चौराहा, चौक बाजार, डीग गेट आदि क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग जारी है।

वहीं, बड़े दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते देख कुछ छोटे दुकानदार जो कि पॉलिथीन छोड़ चुके थे फिर से पॉलिथीन का प्रयोग करने लगे हैं।
उधर, नगर निगम से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते ऐसे दुकानदार बेखौफ प्रतिबंधित पॉलिथीन बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें