फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बना कर गोदाम से दस हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम पर बीती रात बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना कर गोदाम में रखे दस हजार रुपये लूट लिए। गोदाम स्वामी के बेटे ने तहरीर दी है।

बड़ा बाजार अग्रवाल धर्मशाला के समीप निवासी राजीव कमार बंसल का मैनपुरी रोड पर पराग डेरी के पास गोदाम है। रात में गोदाम की रखवाली के लिए चौकीदार पूरन सिंह बघेल रहता है। शिवम बंसल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि बीती रात चौकीदार पूरन सिंह गोदाम पर सो रहा था कि छह लोग गोदाम पर पहुंचे और चौकीदार को असलाहों के बल पर बंधक बना का डराया-धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाश गोदाम में रखे दस हजार रुपये लूट ले गए। गोदाम के सीसी कैमरे तोड़ते हुए डीवीआर ले गए। शिवम बंसल ने बताया कि बदमाशों ने गोदाम में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कहा तहरीर की जांच हो रही है। घटना सही होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें