फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से निचले क्षेत्रों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। गुरुवार दोपहर बाद टूंडला में पहली बार झमाझम बारिश होने से नगर की सड़कों और निचलेे इलाकों में जलभराव हो गया। आधा घंटे हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से क्षेत्र में मानसून सक्रिय होने और बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर बाद हुई झामाझम बारिश ने पारा लुढ़का। बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। तेज बारिश होने से चारो ओर पानी दिखाई देने लगा। बारिश से नगर की सड़कों पर जल भराव हो गया।

सड़कों ने नहर, तो गलियां नाले दिखाई देने लगे। रेलवे कालेज रोड, टूंडली अंबेडकर मार्ग, कंपनी बाग ग्राउंड, न्यू रेलवे कालोनी मार्ग, प्रसाद सिनेमा, कच्चा टूंडला, तेलमिल रोड, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जलभराव होने से लोग परेशान हो गए। वहीं झमाझम बारिश से खेतों में पानी से भरने किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। किसानों ने बारिश के पानी को खेती के लिए उपयोगी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें