फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन घोटाला: सात दिन में सत्यापन नहीं कराया तो फिर नहीं होगी जांच

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा केनरा बैंक के गोल्ड लोन घोटाले के मामले में डीएम एवं लीड बैंक प्रबंधक ने गोल्ड लोन के खातधारकों से अपने खातों की जांच सात दिन के अंदर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सात दिन के बाद खातों की जांच नहीं की जाएगी और दोषी मिलने पर खातधारक जिम्मेदार माने जाएंगे। बैंक ने जांच प्रक्रिया के लिए गोल्ड लोन खाताधारकों को नोटिस भेजे हैं। हालांकि कई खाताधारक बाहर रहते हैं।
विज्ञापन

डीएम आरपी सिंह ने कहा कि एसडीएम सहावर कृपाशंकर पांडे के नेतृत्व में लीड बैंक प्रबंधक महेश प्रकाश एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी संजीव कुमार घोटाले के प्रकरण की जांच कर रहे हैं। ऑडिट टीम निरंतर खातधारकों के समक्ष खातों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग जांच में सहयोग करें और समय से जांच पूरी कराएं। धोखाधड़ी के शिकार खाताधारक भी घोटाले के आरोपी राहुुल देव एवं पूर्व बैंक प्रबंधक की मिलीभगत की परतें उधेड़ने में लगे हैं। पीड़ित खाताधारकों ने सीबीआई सहित जांच एजेंसियों को अपनी शिकायत प्रेषित करके जांच की मांग की है। खाताधारकों की सीबीआई जांच की मांग के बाद से बैंक प्रशासन जांच में और सतर्कता बरत रहा है। पीड़ित खाताधारकों का कहना है कि सिढ़पुरा थाना पुलिस से भी घोटाले के आरोपी राहुल देव की काफी साठगांठ रही है। सिढ़पुरा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास नहीं कर रही है। लीड बैंक प्रबंधक महेश प्रकाश का कहना है कि खाताधारक एक सप्ताह में अपने खातों की जांच कराएं। यदि वे निर्धारित समय में बैंक में नहीं आते तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें