फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा समान में व्यापारी की हत्या, शव दीवान बेड में छिपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा समान(मैनपुरी)। किशनी थाना क्षेत्र के कस्बा कटरा समान निवासी व्यापारी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद व्यापारी का शव दुकान में ही रखे दीवान बेड में छिपा दिया गया।
विज्ञापन



गुमशुदगी की तहरीर पर पुलिस जांच करने दुकान पर पहुंची तो बेड से शव को बरामद कर लिया। वहीं, मृतक की पत्नी से तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।


अफसरों के न आने से गुस्साए परिजनों और दुकानदारों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कस्बा कटरा समान निवासी 35 वर्षीय पेशकार शाक्य घर में ही इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान किए हुए थे।


एक जुलाई को व्यापारी दुकान बंद करने के बाद घर आया था। तभी किसी ने फोन कर उसे दुकान पर आने की बात कही। फोन करने वाले ने एक टीवी खरीदने की बात कही थी।


फोन आने के कुछ ही देर बाद व्यापारी दुकान पर चला गया, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद परिजनों ने भी तलाश शुरू कर दी। दुकान पर जाकर देखा तो वहां भी कोई नहीं मिला।
विज्ञापन



मंगलवार को भी तलाश जारी रही। इसी बीच पत्नी को व्यापारी के मोबाइल से एक फोन आया। फोन करने वाले ने पति को वापस देने के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी।


फिरौती की मोटी रकम सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत ही थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मंगलवार शाम करीब चार बजे थाना पुलिस दुकान पर पहुंची।


जांच में जुटी पुलिस ने दुकान से सटे कमरे में रखे दीवान बेड को जैसे ही खोलकर देखा तो उसमें व्यापारी का शव बरामद हुआ। व्यापारी के गले में रस्सी बंधी हुई थी।


जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने आला अफसरों, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाने की मांग को लेकर शाम करीब पांच बजे कटरा समान-करहल मार्ग पर जाम लगा दिया।


एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम के पहुंचने पर आधा घंटे बाद जाम खुल सका।


व्यापारी का शव दुकान से सटे कमरे में पड़े दीवान बेड से बरामद किया गया है। हत्या क्यों और किसने की है? पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। -अजय शंकर राय, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें