मैनपुरी। बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम में ठंडक रही। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। साथ ही दोपहर के वक्त धूप नहीं निकलने से उमस भी कम रही।
इस दौरान अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
जून की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दिन हो या रात गर्मी और उमस लोगों की हालत खराब कर रही थी।
सोमवार को जिले में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम में ठंडक रही। हालांकि बारिश देर तक नहीं हुई लेकिन मौसम सुहावना जरूर हो गया।
इस दौरान सड़क पर राहगीर भीगते हुए दिखाई दिए।