फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरक बना महानगर, सड़कों पर गंदगी

विज्ञापन
डैमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। साथी की मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। कूड़ा नहीं उठने से एक ही दिन में महानगर नरक बन गया। सड़कों पर गंदगी ही गंदगी नजर आई। उफने नालों का पानी रास्तों पर आ गया। कई जगह तो नालों का पानी सीधे यमुना में गिरने लगा। वहीं, सफाई कर्मी की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सीवर टैंक की जहरीली गैस से सफाईकर्मी रूपेश की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग बेहोश हो गए थे। इस घटना के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया। गुरुवार को शहर भर में कहीं कूड़ा नहीं उठाया गया। होलीगेट तथा कई स्थानों पर सीवर का पानी सड़क पर आ गया। वहीं सफाई कर्मचारियों ने पहले दिन वाल्मीकि बस्ती में बैठक कर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगेे नहीं मानी गईं तो हड़ताल जारी रहेगी।

सफाई कर्मचारी संघ के नेता डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि रूपेश को जिसने भी सीवर टैंक में जाने को कहा था वह दोषी है। लिहाजा उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, नगर निगम के सफाई निरीक्षक मुकेश यादव की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मृतक रूपेश के घर वालों का आरोप है कि उसकी ड्यूटी होलीगेट पर नहीं थी। फिर उसे होलीगेट पर बुलाकर सीवर में क्यों उतारा गया। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों को मनाने के प्रयास सारे दिन होते रहे लेकिन सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक रूपेश की पत्नी और भाई को नौकरी, 15 लाख का मुआवजा, दोषी के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी आवास नहीं मिल जाएगा उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें