फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
अपहरण की कोशिश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव चीथरा में शनिवार रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर की छत पर सो रहे युवक को अगवा करने की कोशिश की। बदमाशों ने युवक को बचाने आई मां के सिर पर लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के पथराव के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


जयसिंह के मकान के मुख्य दरवाजे में किवाड़े नहीं लगी हैं। रात के समय परिजन छत पर सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे 10-12 बदमाशों ने धावा बोल दिया। कुछ बदमाश छत पर चढ़ गए तथा कुछ नीचे खड़े रहे। बदमाशों ने छत पर सो रहे उनके पुत्र चंद्रवीर को अगवा करने का प्रयास किया। चीख सुनकर उसकी मां प्रेमवती की आंख खुल गई।

वे चंद्रवीर को बचाने उसके पास पहुंची तो बदमाशों ने उनके सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह घायल हो गई। उनकी चीख सुनकर आसपास की छतों पर सो रहे लोग जाग गए। लोगों ने बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे बदमाशों के पैर उखड़ गए। बदमाश मौके से भाग जाने में सफल हो गए। मामले की सूचना यूपी 100 को दी, लेकिन पुलिस की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन


काफी देर बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल महिला को चिकित्सक के पास ले जाया गया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने गांव में पहुंच कर घटना की जानकारी ली, लेकिन इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें