जिला कारागार में जिला न्यायाधीश, डीएम, एसएसपी, एएसपी ने गुरुवार को पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण किया। जिला जेल में एक बैरक में रखे जूते से दो गांजे की पुड़िया बरामद हुई। जिसे लेकर अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जेल अधीक्षक ने जांच में दोषी पाए जाने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईजी जेल को पत्र लिखा है।
जज सुभाषचंद्र शर्मा, डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार ने सर्किल अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस लाइन के पुलिस बल के साथ जिला कारागार में औचक निरीक्षण किया। जिसके दौरान अधिकारियों ने बंदियों की बैरक और कैदियों की चेकिंग कराई। चेकिंग के दौरान जिला जेल में बैरक पांच में रखे जूते से दो गांजा की पुड़िया बरामद हुई। कार्रवाई के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए।
जेल अधीक्षक पीपीसिंह ने बताया कि बरामद हुई गांजे की पुड़िया मामले में जेल के सिपाही रामदीन का प्रथम जांच में दोष पाया गया है। जिसे लेकर डीआईजी जेल को शिकायती पत्र भेजा। जिस पर आदेश मिलने के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।