निजामपुर बारात प्रकरण फिलहाल टलता नजर आ रहा है। एसडीएम की जांच पड़ताल में कन्या शीतल नाबालिग निकली। एसडीएम ने विद्यालय के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने के बाद जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। अब
शीतल का विवाह हाथरस के युवक संजय से तय हुआ था। युवक संजय ने पूरे गांव में बारात भ्रमण कराने के लिए अनुमति प्रशासन से मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने पूरे गांव में भ्रमण की अनुमति नहीं दी। प्रदेश में दलित युवक की बारात न चढ़ने देने की बात को मुद्दा बनाकर सियासत गर्म करने की कवायद शुरू की गई। इस मामले में सियासत तेज होते ही प्रशासन भी सक्रिय हुआ। किसी शिकायतकर्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों को लड़की की उम्र कम होने की जानकारी दी। गांव के स्कूल में लड़की की उम्र 20 जुलाई 2000 दर्ज थी। जिसके मुताबिक लड़की की उम्र बालिग होने से तीन माह कम थी। डीएम ने इस पर जांच एसडीएम को सौंपी एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने जांच की तो पता चला लड़की की उम्र कम निकली।