मथुरा। अब मथुरा से रतलाम तक का 600 किलोमीटर का सफर एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर चलने वाली मोडिफाइड मेमू ट्रेन से कीजिए। पश्चिम रेलवे की कोटा डिवीजन द्वारा रतलाम से मथुरा तक चलाई जा रही 12 कोच की मेमू ट्रेन की शुरूआत हो रही है। ट्रेन तड़के पांच बजे मथुरा से रतलाम को रवाना होगी।
कोटा डिवीजन द्वारा रतलाम से मथुरा तक पैसेंजर ट्रेन चलाई जाती है। अब उस ट्रेन को मोडिफाइड कर 12 कोच की मोडिफाइड मल्टीपरपज इलेक्ट्रिक यूनिट (मेमू) ट्रेन चलाई है। रेलवे जंक्शन के स्टेशन मास्टर केएल मीणा ने बताया कि कोटा डिवीजन की यह ट्रेन सुबह पांच बजे रतलाम को रवाना होगी और रात्रि 11 बजे मथुरा को लौटेगी।
ट्रेन में ईएमयू की तर्ज के 12 कोच हैं। एक कोच में 108 बैठने की 200 से अधिक लोगों के खड़े होने की जगह है। ट्रेन 100 की स्पीड से दौड़ेगी। ट्रेन में तीन इलेक्ट्रिक पावर मोटर लगी हैं। इससे ट्रेन जल्दी गति पकड़ेगी। बताया कि इस ट्रेन में किराया पूर्व की तरह पैसेंजर ट्रेन के बराबर ही लिया जाएगा।