कुरावली। मलिखान सिंह इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें कालेज के छात्र-छात्राओं तथा पंडा एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा रोचक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ जिलाविद्यालय निरीक्षक गंगा सिंह राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कालेज के प्रबंधक पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह राठौर, प्रधानाचार्य रामकुमार शाक्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक गंगा सिंह राजपूत व पुलिस अधीक्षक राजेश एस का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना जयति जय जय मां सरस्वती, जयति वीणा वादिनी तथा स्वागत गान गाकर अतिथियाें का स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की प्रस्तुति दी गई। जिसके बाद पंडा एंड पार्टी के उद्घोषक संजय बिसारिया द्वारा संचालन कर कलाकारों द्वारा चारोें धामों से निराला, मेरा बृज धाम गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्त्रस्म के दौरान प्रधानाचार्य रामकुमार शाक्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर चेयरमेन संगीता वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा, पूर्व चेयरमेन अभिलाख सिंह राठौर रहे।