फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाटरी चयनित हुए 70 से अधिक आयु के हज यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हजयात्रा 2018 पर हज करने जाने वाले ही यात्रियों की लाटरी लखनऊ स्थित हजहाउस मे ंखोली गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायन यादव,राज्य मंत्री मोहसिन रजा,फिरोजाबाद से आलम मुस्तफा याकूबी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि हजयात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित हजयात्रियों के लॉटरी सिस्टम तैयार करने के साथ जब देखा तो प्रदेश के 75 जिलों में 42 ऐसे निकले जहां लॉटरी कराने की जरूरत नहीं थी। क्योंकि वहां के कोटे से आवेदकों की संख्या काफी कम है।प्रदेश के 33 जिलों की लॉटरी कराई गई।

इसमें 28198 यात्री का चयन किया । जबकि हज 2018 में फिरोजाबाद जिला लॉटरी से बाहर था। वर्ष 2018 में फिरोजाबाद जिले को 222 सीटें आवंटित मिलीं थीं लेकिन आवेदन 141 किए गए हैं। इस कारण फिरोजाबाद जिला बाहर था। प्रदेश में 29851 यात्री में 2621 उन हजयात्रियों को लॉटरी से बाहर रखा,जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है।
विज्ञापन


इसमें 32 महिलाएं शामिल हैं। ऑल इंडिया हज कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि पहली किश्त 81 हजार की धनराशि को चालान के माध्यम से शीघ्र ही हजयात्रियों को जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें