फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामू हक ववाह समारोह के आवेदनों की रफ्तार सुस्त

विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
एटा। जिले में बेटियों की शादी के लिए किए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग जुटा हुआ है, लेकिन आवेदनों की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। आलम यह है कि अब तक विभाग को 476 के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 45 आवेदन मिले हैं। ऐसे में डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को दायित्व सौंपकर अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं योजना के लिए जिले को 1.66 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, शादी अनुदान योजना के स्थान पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाने हैं। जिसमें योजना के तहत कन्या को 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें 20 हजार रुपये कन्या के खाते में जाएंगे। जबकि 15 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। जिला प्रशासन की मंशा है कि विवाह समारोह का आयोजन एटा महोत्सव में कराया जाए। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं अब आवेदनों की रफ्तार धीमी है। विभाग को अब तक 45 आवेदन मिल सके हैं। समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार कहते हैं कि सरकार ने इस बार अनुदान की राशि बढ़ा दी है। लोग विकासखंड और निकाय स्तर पर आवेदन करा सकते हैं। विवाह समारोह का खर्च भी प्रशासन का होगा।


अनुदान के लिए क्या होगी पात्रता
ग्रामीण क्षेत्र के उन परिवारों की बेटियों को इसका लाभ मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 46080 तक होगी। इसी तरह शहरी क्षेत्र के परिवारों की वार्षिक आय 56460 तक होने पर इस योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन



कहते हैं आंकड़े
1.66 करोड़ रुपये का बजट आवंटित
476 कन्याओं को मिलेगा योजना का लाभ
20 हजार रुपये कन्या के खाते में जाएंगे
15 हजार रुपये सामान के तौर पर दिए जाएंगे
06 और 18 फरवरी को होगा समारोह का आयोजन
अब तक आए आवेदन
ब्लॉक आवेदन
अलीगंज 5
जैथरा 7
अवागढ़ 7
शीतलपुर 8
सकीट- 5
जलेसर 4
निधौलीकलां 6
मारहरा 2
एटा तहसील 2

बीडीओ ने ली ग्राम प्रधानों की बैठक
मारहरा/मिरहची। विकास खंड परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बैठक खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास खंड के ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवकों ने हिस्सा लिया। खंड विकास अधिकारी पीसी यादव ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान कम से कम दो जोड़ों का पंजीकरण कराएं। बैठक को सहायक विकास अधिकारी कुलदीप सिंह सिसौदिया एवं संतोष पचौरी, ग्राम प्रधान देवेंद्री देवी, ओमवीर सिंह, गेंदालाल, बाबूराम, अनीता, अमरपाल, सुधा चौहान आदि के अलावा प्रधान लिपिक अनार सिंह कैशियर मुन्नालाल, लिपिक औसाफ अली, रिचा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें