फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। दबंगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर दलित किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी सुबह छत पर काम कर रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला आरोपी युवक छत पर आ गया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। जब किशोरी चीखने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर लिया। उसके साथ अश्वलील हरकतें करने लगा। इस बीच किशोरी की मां और बुआ वहां आ गईं।

उन्होंने आरोपी से किशोरी को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी के साथी भी आ गए। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं। जब महिलाएं भी शोर मचाने लगीं तो आरोपी ने किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। आरोपी गालियां देते हुए वहां से चला गया। परिवारीजन घायल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। वहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें