वृंदावन (मथुरा)। सखी, लखि कुंजधाम अभिराम, जै श्री रुपलाल हित अलि दंपति रस सेवत आठौ याम...। आदि पद एवं समाज गायन से वृंदावन का राधा वल्लभ मंदिर गुंजायमान हो रहा था। खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत शनिवार ठाकुर राधा वल्लभ लाल ने राजा वेश में भक्तों को दर्शन दिए।
श्रद्घालुओं ने दर्शनों का लाभ लेकर और खिचड़ी भोग का प्रसाद लिया। सुबह जैसे ही दर्शन खुले संपूर्ण मंदिर प्रांगण राधावल्लभलाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, आनंदलाल गोस्वामी और अक्षय कुमार गोस्वामी ने बताया कि मंगला दर्शनों में होने वाले खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरजी प्रतिदिन अलग-अलग वेश में दर्शन देते हैं।