फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के साथ आज कीजिए मार्निंग वॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महानगर में रविवार की सुबह वाकई खास होगी। हर तरफ होगा मार्निंग वॉक का उत्साह। क्या बच्चे और क्या बड़े। सभी सेहत का मंत्र लेकर नए साल का इस्तकबाल करेंगे। टैंक चौराहे से सुबह 8:30 पर मार्निंग वॉक शुरू होगी। बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन



लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए अमर उजाला मार्निंग वॉक करा रहा है। हमारी इस मुहिम से शहर के सभी संगठन, स्कूल-कालेजों के साथ वृंदावन का संत समाज भी जुड़ा है। इस आयोजन के लिए पिछले कई रोज से तैयारियां चल रही थीं। मार्निंग वॉक के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। हमारी इस मुहिम का असर यह हुआ कि वॉक करने वालों की संख्या में भी तेजी के साथ इजाफा हुआ। हर कोई अपनी सेहत को लेकर संजीदा हो रहा है। 31 दिसंबर को होने वाली अमर उजाला की मार्निंग वॉक को लेकर संगठनों ने जगह-जगह मीटिंग करके तैयारियां की। लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। सुबह को साढ़े आठ बजे से मार्निंग वॉक शुरू होगी।


संस्कार पब्लिक स्कूल, बाबू दाऊदयाल एडवोकेट सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे भी इस मुहिम में शामिल होंगे। वहीं वेद मंदिर मसानी पर डॉ. डीसी खंडेलवाल ने योग कराया। उन्होंने कहा कि मार्निंग वॉक और योग करने से सेहत हमेशा दुरुस्त रहती है। यहां दिनेश गुडेरा, मयंक अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, दिनेश गोयल, गिर्राज प्रसाद मौजूद रहे। वहीं सारथी संस्था ने कार्यक्रम करके लोगों से मार्निंग वॉक में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। आर्य अशोक शर्मा ने कहा कि सेहत ही सबसे बड़ी दौलत होती है। अमर उजाला की यह मुहिम बड़ी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें