फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौलिया गांव में रहस्यमय हालात में छह बतखों की मौत

विज्ञापन
बतख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव सिरौलिया में बुधवार रात को एक साथ छह बतखों की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। मृत बतखों को देखकर ग्रामीण जहर देकर मारने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत बतखों को जांच के लिए ले गई। डीएफओ ने बताया कि चिकित्सक ने वायरल संक्रमण से मौत की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन



थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरौलिया में तालाब किनारे कई बतखें घूमत रहती हैं। बुधवार रात को अचानक छह बतखों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर से निकले, तो मृत बतखों को देख कर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसी ने बतखों को जहर देकर मारा है।

ग्राम प्रधान की सूचना पर आई वन विभाग की टीम बतखों के शव जांच के लिए ले गई। डीएफओ सिद्वार्थ अंबेडकर ने बताया कि बतखों की चिकित्सक से जांच कराई गई।

चिकित्सक किसी जानवर के हमले का शिकार होने अथवा किसी वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि बतखें बिल्कुल स्वस्थ थीं। ऐसे में किसी संक्रमण होने से मौत की बात गले नहीं उतरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें