फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति की पिटाई से प्रधानों में आक्रोश

विज्ञापन
UP Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधानपति की पिटाई कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानपति की पिटाई से ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय परिसर में तालाबंदी कर दी। प्रधानों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अमरपुर ढिलावली के प्रधानपति राजकुमार मंगलवार देर सायं विकासखंड कार्यालय परिसर में गए। ग्राम पंचायत के ही सचिव आरडी यादव से बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। सचिव ने प्रधानपति के साथ अभद्रता कर दी और वे गाली गलौज करने लगे। उन्होंने अपने साथी जसवीर व दो अन्य लोगों को बुला लिया और प्रधानपति की मारपीट कर दी।

इस मामले में बुधवार को पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जब इस घटना की जानकारी अन्य ग्राम प्रधानों को हुई तो विकास क्षेत्र के काफी संख्या में प्रधान एकत्रित हो गए। प्रधानों ने विकासखंड परिसर में तालाबंदी कर दी। मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी को भी दी गई। इसके बाद प्रधान एकत्रित होकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घटना पर आक्रोश जताया। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रधानों ने कार्रवाई न होने पर ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण व विकास कार्य न कराने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें