वृंदावन। नगर के सरकारी बालिका विद्यालय की एक छात्रा ने अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने बुधवार शाम पुलिस को तहरीर दी है। बताए अनुसार स्थानीय एक मोहल्ला की नाबालिग लड़की सरकारी विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ती है।
छात्रा का आरोप है कि विद्यालय का एक शिक्षक उसके साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुका है, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। बुधवार को शिक्षक ने छात्रा को अकेला पाकर रोक लिया। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने पढ़ाई का बहाना बनाते हुए उसेे पास बुलाया और छेेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने के बाद भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तभी अन्य छात्राओं के आने पर छात्रा वहां से निकल सकी। छात्रा ने अपने साथ हुई इस घटना से परिवारीजनों को अवगत कराया। इधर, देर शाम दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश की जा रही थी। ब्यूरो